खेत में लगे जाल में फंसा 8 फीट का विशालकाय अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

Must Read

कोरबा।  जिले के रिश्दी गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक खेत में लगा जाल टूटते-टूटते एक विशालकाय 8 फीट का अजगर पूरी तरह फंस गया। खेत मालिक संजय कंवर सुबह निरीक्षण के लिए खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अजगर संघर्ष कर रहा है और जाल में उलझकर घायल होने की स्थिति में है।

किसान द्वारा खुद प्रयास करने पर भी जब सफलता नहीं मिली, तब उन्होंने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को पहले सावधानीपूर्वक जाल सहित सुरक्षित स्थान पर ले जाया। इसके बाद कैंची की मदद से जाल को धीरे-धीरे काटा गया ताकि अजगर को किसी प्रकार की चोट न लगे। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सफलतापूर्वक जाल से मुक्त कर लिया गया। बचाव अभियान सफल होने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की अनुमति के बाद रेस्क्यू प्रमुख जितेंद्र सारथी और भूपेंद्र जगत ने इस विशाल अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि कोरबा जिले में सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। “अब लोग सांप दिखने पर बिना नुकसान पहुंचाए तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रति बेहतर संवेदना का संकेत है,”

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This