नाले में डूबकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Must Read

कोरबा।   कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 8 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबकर मौत हो गई। नहाने के दौरान अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ गया, और बह गया। घटनास्थल से कुछ दूर मछली पकड़ रहे स्थानीय लोगों के जाल में बच्चा फंस गया, लोगों ने तत्काल से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर श्मशान घाट का है। मृतक बच्चे की पहचान दीपेश साह (8 वर्ष) के रूप में हुई। दीपेश अपने दोस्त के साथ नहाने गया था। नहाते समय अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ गया और दीपेश बह गया। घटनास्थल से कुछ दूर मछली पकड़ रहे स्थानीय लोगों के जाल में बच्चा फंस गया। लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता बृज किशोर साव राजमिस्त्री हैं, जो घटना के समय काम पर गए हुए थे। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा शव को पीएम कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ढपढप में आयोजित दिव्य हनुमत कथा का आज भव्य समापन हुआ, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब...

More Articles Like This