Wednesday, February 18, 2026

KORBA:बाबू OP राठौर की नियम विरुद्ध पदोन्नति,अधिक वेतन की रिकव्हरी होना चाहिए

Must Read

0 जनपदों के सहायक ग्रेड-3 की पदोन्नति नहीं तो इनको कैसे ग्रेड-2 पदोन्नत किया..?

कोरबा। ओ.पी. राठौर निम्न वर्ग लिपिक सहायक ग्रेड-3 को सहायक ग्रेड-2 जनपद पंचायत कोरबा में नियम विरुद्ध किये गए पदोन्नति सहित वेतन वृद्धि को निरस्त कर अतिरिक्त प्राप्त वेतन की वसूली की कार्यवाही करने की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओ.पी. राठौर निम्न वर्ग लिपिक सहायक ग्रेड 3 के पद पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा के आदेश क्रमांक 1016 / प. 187 कोरबा दिनांक 15/04/87 एवं उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा बिलासपुर के अनुमोदन दिनांक 13/04/87 के अनुसार ओंकार प्रसाद राठौर की निम्न वर्ग लिपिक के पद पर वेतनमान 515-840 पर नियुक्ति किया जाकर पदस्थापना जनपद पंचायत कोरबा में की गई है। इस प्रकार अनुमोदन जनपद पंचायत करतला में और पदस्थापना जनपद पंचायत, कोरबा में करना क्या उचित है?
ओ.पी. राठौर निम्न वर्ग लिपिक सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत करतला के पद पर पदस्थ रहते अपने पद का दुरुपयोग कर बिना किसी नियम व शर्त का प्रयोग कर तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला के साथ सांठगांठ कर सामान्य सभा जनपद पंचायत करलला की बैठक दिनांक 29/01/2019 के प्रस्ताव क्रमांक 14 के अंतर्गत ओ.पी. राठौर निम्न वर्ग लिपिक सहायक ग्रेड 3 को सहायक ग्रेड 2 जनपद पंचायत करतला के प्रस्ताव पर नियम विरुद्ध पदोन्नत किया गया है। उक्त पारित प्रस्ताव के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा दिनांक 07/03/2019 को इसकी अनुमोदन दी गई है जिसके आधार पर ओ.पी राठौर सहायक ग्रेड 3 को जनपद पंचायत करतला में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नत किया गया है जो विधि विरु‌द्ध है। वर्तमान में ओ.पी राठौर जनपद पंचायत कोरबा में सहयक ग्रेड 2 के पदोन्नति पद पर नियुक्त होकर अधिक वेतन प्राप्त कर रहा है जबकि अन्य जनपदों में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 के किसी भी अन्य कर्मचारी का पदोन्नत नहीं हुआ है। इस प्रकार बिना किसी नियम के व्यक्ति विशेष कर्मचारी का पदोन्नत गलत हुआ है जिसे तत्काल निरस्त कर प्राप्त किये गए अधिक वेतन की वसूली करना न्याय संगत होगा।
कोरबा लोकसभा की सांसद के प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि ओ. पी. राठौर निम्न वर्ग लिपिक सहायक ग्रेड 3 को सहायक ग्रेड 2 जनपद पंचायत कोरबा में नियम विरुद्ध किये गए पदोन्नति सहित वेतन वृद्धि को निरस्त कर अतिरिक्त प्राप्त वेतन की वसूली की कार्यवाही कराने का कष्ट करें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This