छत्तीसगढ़:- तेज गर्मी के बीच पांचों संभाग में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

Must Read

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच पांचों संभाग में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ और अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में गरज चमक की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है, उसके बाद 2 से 3 डिग्री तक दिन का पारा चढ़ेगा। रविवार को 41.2 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और बारिश के कुछ सिस्टम एक्टिव होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला है। रायपुर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। आज धूप छांव जैसा मौसम रहेगा। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रविवार को दिन तेज धूप निकली थी। गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे से मौसम बदला और बादल छाए रहे इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। रविवार को सबसे गर्म बिलासपुर रहा। यहां दिन का तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 रिकॉर्ड किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही में दिन का पारा 39.6 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 23.4 डिग्री रहा। यहां अगले 5 दिनों तक गरज चमक के आसार हैं। रविवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।

- Advertisement -
Latest News

भीषण गर्मी मंत्री के निर्देश पर आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव : आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे...

रायपुर, 24अप्रैल 2026/प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला...

More Articles Like This