ब्रेकिंग न्यूज …बुरे फंसे मंत्री शाह : हाईकोर्ट ने दिया FIR दर्ज का आदेश, कर्नल सोफिया पर दिया था आपत्तिजनक बयान अब माफी मांग बोल रहे मेरी बहन जैसी

Must Read

मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए उनके विवादित बयान को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में FIR दर्ज करने का सख्त आदेश दिया है।

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह को उनका बेशर्मी भरा बयान भारी पड़ गया लगता है। कर्नल सोफिया पर बेनामी टिप्पणी से मचे बवाल के बाद एमपी हाईकोर्ट ने उनपर एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मंत्री पर 4 घंटे में केस दर्ज करने को कहा है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस केस पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया। कोर्ट के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शाह के बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है।

एमपी हाईकोर्ट जबलपुर के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने सरकार को मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने मंत्री पर 4 घण्टे में यह कार्रवाई करने को कहा है।
कर्नल सोफिया के सम्बन्ध में एमपी की बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह के शर्मनाक बयान पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। ऐसे माहौल में हाईकोर्ट जबलपुर के जस्टिस अतुल श्रीधरन एवं जस्टिस अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ द्वारा स्वप्रेरणा से विजय शाह पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला पंजीवद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

संगठन और सरकार से मिली लताड़

वहीं बयान के कुछ घंटों बाद ही मंत्री विजय शाह को भोपाल बुला लिया गया. बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने मंत्री के बयान को लेकर गंभीर असंतोष जताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री के इस बयान पर नाराजगी जताई है और कड़ी शब्दों में समझाइश दी है .

O ‘कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी’

विवाद गहराने और पार्टी की नाराजगी के बाद विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, “अगर मेरे बयान से कोई समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं. कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं. मेरा खुद का परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से है और हमने भी देश के लिए बलिदान दिया है.”

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

विपक्षी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “क्या भाजपा और सरकार मंत्री विजय शाह के बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. मैं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा.”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बयान को “शर्मनाक” बताते हुए देश से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, “सेना और उसके अफसरों का कोई धर्म नहीं होता. उन्हें हिंदू या मुसलमान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. सेना का एकमात्र धर्म ‘देश’ होता है. भाजपा की भाषा उसकी सोच को उजागर करती है.”

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : अप्पू गार्डन में दिखा जन्मदिन का अनूठा उत्साह, मंत्री लखनलाल देवांगन को लड्डुओं से तौला गया

कोरबा।छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री व कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन का जन्मदिन इस वर्ष जिले भर में उत्साह...

More Articles Like This