पॉक्सो केस की अंतिम सुनवाई से पहले SUICIDE, मां लौटी तो साड़ी से लटके मिली बेटे की लाश, पुलिस जांच में जुटी…

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना SECL अंबेडकर भवन के पीछे की एक बस्ती की है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतीश बेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक के माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब मां घर लौटी तो बेटे को फंदे पर झूलता देख सन्न रह गई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, सतीश बेला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन था। संयोगवश बुधवार को ही उस केस की अंतिम पेशी और सुनवाई होनी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों की तहकीकात की जा रही है।

मृतक की मां ने बताया कि उनकी साड़ी से बेटे ने फांसी लगाई है। उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है, उसके खिलाफ साजिश रची गई थी। जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया है। वो चाहती है कि इस मामले में जांच हो और सतीश के मौत का वास्तविक कारण सामने आए। सतीश की मां ने बताया कि सुबह उनका बेटा कह रहा था कि वह मंदिर जाकर पूजा-पाठ करने के बाद कोर्ट जाएगा, जिससे सब ठीक हो जाएगा।

वहीं सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया और उनसे भी जांच कराई गई है।

- Advertisement -
Latest News

विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी, बिहान समूह की महिलाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को भेंट किया...

रायपुर: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की बिहान महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री...

More Articles Like This