जवाली मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का किया भव्य स्वागत

Must Read

KORBA -आज भाजपा जिला कार्यालय में जवाली मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर अपने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष  गोपाल मोदी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें सम्मानस्वरूप साल भेंट की।

इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरिमामय और भव्य आयोजन कर अपनी एकजुटता एवं समर्पण को प्रदर्शित किया। स्वागत टीम में प्रमुख रूप से महामंत्री  महेन्द्र कुमार यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष  राम प्रसाद कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि  राजकुमार कश्यप, कसरेंगा के सरपंच  शिव गणेश कंवर एवं  द्वारिका यादव उपस्थित रहे।

गोपाल मोदी ने इस आत्मीय सम्मान के लिए मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर एवं उनकी पूरी टीम का आभार प्रकट किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

- Advertisement -
Latest News

हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना,देखिए विडिओ

कोरबा। कोरबा जिले की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने हुनर, मेहनत और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से...

More Articles Like This