मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, छत्तीसगढ़ का कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Must Read

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी और साडा के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपाई भड़क गए और वैशाली नगर थाना पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मामला यही नहीं रूका। लगातार भाजपाई थाने के बाहर पहुंच रहे थे। उनकी भीड़ को देखकर पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने में भेज दिया।

कांग्रेसी भी पहुंचे थाना
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा, अतुल चंद साहू, सीजू एंथोनी, लालचंद वर्मा, अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद रफीक, अरुण सिंह सिसोदिया, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, मोहम्मद इरफान खान, नरसिंह नाथ, अजय शिरबाविकार, सहित कई पार्षद और एमआईसी सदस्य भी थाना पहुंचे।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में बंद आदिवासी बंदियों के लिए नई पहल, रिहाई प्रक्रिया 2026 से होगी शुरू,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद द्वारा बंद आदिवासी बंदियों की रिहाई को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

More Articles Like This