कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरबा प्रवास पर आ रहे है।वे यहां रजग़ामार रोड पर स्थित जेल के निकट बने भव्य ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।इसके साथ ही वहां स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ,छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी आ रहे है। कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।सूचना है कि सीएम सहित ये अतिथि रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा आयेंगे और पुलिस लाइन के हेलीपेड पर उतरने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल जायेंगे।प्रशासन,पुलिस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है वहीं बीजेपी भी कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है। सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतिक्षा है।
Latest News
रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ….
रायपुर: रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में 26वीं राज्य...
















