कोरबा में मंगलवार सुबह 11:30 बजे मानसून की पहली बारिश हुई। तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश में आकाशीय बिजली की चमक भी देखी गई।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले ही कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, रायगढ़ और कोरबा शामिल थे।

एक घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक हुई बारिश के कारण रेनकोट या छाता न होने से कई लोग दफ्तरों में फंस गए।
गर्मी से मिली राहत
पिछले 15 दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस साल मानसून जल्दी आ रहा है। हालांकि उन्होंने चिंता जताई कि अगर आगे बारिश नहीं हुई तो उमस और गर्मी से लोग बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही खेती-किसानी भी प्रभावित हो सकती है।















