प्रियंका गांधी की बंपर और पहली जीत, संसद में एक साथ दिखेंगे भाई- बहन

Must Read

नई दिल्ली, लोकसभा उपचुनाव के लिए के हुए मतदान की मतगणना भी जारी है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha by-election) के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने बंपर जीत हासिल की है।

प्रियंका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के सथ्यान मोकरी को चार लाख 10 हजार 931 मतों के अंतर से पराजित किया। सीपीआई उम्मीदवार को 2,11,407 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी नव्या हरिदास के खाते में 1,09,939 मत गए।

इस जीत के साथ ही प्रियंका गांधी की सीधे तौर पर राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा है। हालांकि वे बतौर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव काम रही हैं। संगठन के साथ चुनावों पार्टी के लिए प्रचार करती रही हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उप चुनाव हुआ। अब संसद में दोनों भाई- बहन (राहुल व प्रियंका) नजर आएंगे। जबकि मां सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा मे शिक्षक की 17 साल के जालसाजी का खुला पोल, DEO की जांच में खुला राज, 254 को बनाया 266,फर्जीवाड़े के दम पर...

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की...

More Articles Like This