KORBA:अधिवक्ता कमलेश साहू और साथियों पर FIR दर्ज

Must Read

पिकअप में कबाड़ का सामान ला कर मकान में रखने व कब्जा की कोशिश की गई

कोरबा। कोरबा में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अधिवक्ता कमलेश साहू और उनके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है ।

पुलिस के अनुसार, महिला प्रार्थना शुक्ला ने बताया कि दिनांक 17.06.2025 की रात्रि करीब 10.45 बजे अधिवक्ता कमलेश साहू, रोहित साहू, विपिन साहू और अन्य लोग उसके मकान पर आए और मकान को कब्जा करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी ।

मामले का प्रार्थी आटो चलाने का काम करता है। घटना दिनांक 17.06.2025 के रात 10:45 बजे करीबन कमलेश साहू, रोहित साहू, विपिन साहू ऊर्फ राजा एवं अन्य लोग अपने साथ पिकअप में कबाड़ी सामान लेकर सीतामणी होटल आश्रय के सामने लेकर आये। प्रार्थना शुक्ला जो प्रार्थी की भाई बहू है, उनके घर पर रखने का कोशिश कर रहे थे और बोले की प्रार्थना शुक्ला का मकान मैं खरीद लिया हूँ कहकर बोलने लगा जबकि घर का मामला न्यायालय में लंबित है। इसी बात पर गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे तो पत्नी विद्या शुक्ला, बेटा आदी शुक्ला, प्रिंस शुक्ला एवं दामाद विनय शर्मा के द्वारा बीच बचाव किया गया तो इन लोगों के द्वारा प्रार्थी की पत्नी, बच्चों एवं दमाद के साथ भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का, डंडा,पाइप से मारपीट किये। पत्नी का कपड़ा भी फट गया।

पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता कमलेश साहू और उसके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। धारा 296 (अश्लील गाली गलौच), 351 (3) (जान से मारने की धमकी), 115 (2) (मारपीट), और 3 (5) (सामूहिक रूप से हमला) के तहत कार्रवाई की जा रही है ।

महिला के अनुसार, अधिवक्ता कमलेश साहू व उसके सास के मध्य उक्त मकान विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है और कमलेश साहू एक पक्ष का वकील है। महिला ने आरोप लगाया कि कमलेश साहू ने अपने भांजे रोहित साहू को मोहरा बनाकर उसके मकान को कब्जा करने की कोशिश की ।

इस मामले में अधिवक्ता कमलेश साहू का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

- Advertisement -
Latest News

देशी शराब 130 पाव के साथ अलग अलग जगहों से मोटर सायकल में परिवहन करते हुए 03 आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा पुलिस। द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...

More Articles Like This