जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के चुनाव 2025-27 : व्यापारी हितों की रक्षा हेतु सशक्त टीम को समर्थन देने की अपील,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा की वर्ष 2025-27 की कार्यकारिणी के गठन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त, कर्मठ, सहज, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवं संघर्षशील टीम को सामने लाया गया है।

इस टीम ने अध्यक्ष पद के लिए योगेश जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश रामानी, एवं महामंत्री पद के लिए नरेंद्र अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इन प्रत्याशियों ने समस्त व्यापारी समुदाय से अपील की है कि वे आगामी चुनाव में उन्हें वोट देकर विजयी बनाएं।

प्रत्याशियों का कहना है कि, “हम हमेशा व्यापारियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और आगे भी समर्पित भाव से उनके हितों की रक्षा करेंगे। हमारा उद्देश्य व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सशक्त बनाना है।”

व्यापारी वर्ग के हितों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही यह टीम आगामी कार्यकाल में नई योजनाओं एवं नीतियों के माध्यम से व्यापारिक वातावरण को और बेहतर बनाने का संकल्प ले रही है।

कोरबा के समस्त व्यापारी इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें, सही प्रतिनिधित्व को चुनें और व्यापारिक विकास की नई राह बनाएं — ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।मतदान तिथि: 1 जुलाई 2025

- Advertisement -
Latest News

शिक्षकों की मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश में कार्यरत शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण और लंबित...

More Articles Like This