जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित, लगाए “एक पेड़ मां के नाम”

Must Read

कोरबा। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज भव्य रूप से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने पारंपरिक स्वागत करते हुए बच्चों को माला पहनाई, तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। इसके साथ ही कक्षा 6वीं और 9वीं में नवप्रवेशित छात्रों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं के छात्रों को साइकिल वितरित की गई।

विशेष उपस्थिति में पालीताणा विधायक र्तुलेश्वर सिंह मरकाम, जनपद अध्यक्ष माधुरी, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, श्री विष्णु यादव, विवेक मारकंडे, नरेंद्र पटनवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर अजीत बसंत, जिला सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, सभी बीईओ, बीआरसी, जनपद सीईओ, शिक्षकों और जिलेभर से आए बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह और शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पूरे जिले में प्रसारित हुआ।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर, 21 अगस्त।  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों के तबादले किए...

More Articles Like This