7 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे रहेंगें छत्तीसगढ़ प्रवास पर , एकजुट होकर सरकार के खिलाफ बनाएंगे रणनीति : भगत……

Must Read

कोरबा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। 7 जुलाई को रायपुर के साथ साइंस कॉलेज मैदान में उनकी सभा होगी। सरगुजा संभाग से पूर्व मंत्री रहे अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस की सांसद ज्योत्सना महंत ने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता ली. भगत ने पत्रकारों को संबोधित करते. हुए कहा कि खड़गे की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।

प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए राजनीति तैयार करेंगे। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार से कोई भी खुश नहीं है। जवान किसान और संविधान सभी खतरे में हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकार किसके लिए काम कर रही है और इसे चला कौन रहा है। पूर्व मंत्री अमरजीत में आगे कहा कि ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर 10हजार स्कूलों को बंद किया गया है। 45 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। खरीफ फसल का सीजन शुरू हो गया है लेकिन किसानों को न तो उन्नत किस्म का बीज मिल रहा में है, न ही खाद मिल रहा है। बाजार नकली खाद का प्रचलन बढ़ गया है।

एक तरफ सरकारी समिति में खाद नहीं मिल रहा है, लेकिन निजी दुकानदारों के यहां यह अधिक दाम लार उपलब्ध है। एक तरह से कालाबाजारी चल रही है। युवा बेरोजगार हैं, उनके पास काम नहीं है। सरकार बोलती थी कि हम हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। अकेले छत्तीसगढ़ में बोला गया था कि हम 53 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे। भर्ती करने की बात तो दूर है, फिलहाल नौकरी से निकाल कर छंटनी जैसी बातें सामने आ रही है।

भाजपा सरकार को जारी करना चाहिए पट्टा

प्रेसवार्ता में कोरबा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को पट्टा जारी किया तब इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपाइयों ने कहा कि यह पट्टा फर्जी है, फिर इसी पर आवास आवंटित किए जा रहे हैं और अभी तो अकेले कोरबा विधानसभा में 10हजार पट्टों की और आवश्यकता है। भाजपा सरकार ने कभी भी गरीबों का नहीं सोचा ? भाजपा सरकार को जरूरत के मुताबिक पट्टे जारी करने चाहिए और यदि वह नहीं जारी कर सकते. तो उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

औद्योगीकरण के नाम पर काटे जा रहे हैं पेड़

औद्योगीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। उद्योगपतियों के द्वारा सरगुजा, रायगढ़ बस्तर सभी जगह बड़े पैमाने पर कटाई हो रही है। नियम विरुद्ध कटाई की जा रही है। जिसे सुनने वाला वर्तमान में कोई भी नहीं है। वहीं वन्य जीव खासकर हाथियों के बारे में सब जानते हैं. रिहायशी इलाके में हाथी प्रवेश कर रहे हैं. जान माल का नुकसान हो रहा है. जल स्रोत को भी नुकसान पहुंच जा रहा है. इस तरह के तमाम बातें हैं, तो इन सब मुद्दों पर चर्चा होगी. इन सभी बातों को हम विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उठाएंगे. खड़गे साहब आ रहे हैं. वहां इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों की पदस्थापना, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, सभी नए न्यायिक अधिकारियों को 29 अगस्त तक कार्यभार संभालने के निर्देशबिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

More Articles Like This