रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे जी का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मजदूर वर्ग, राजनीतिक क्षेत्र एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
ददई दुबे जी एक सशक्त श्रमिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने सदैव श्रमिकों के अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाई और देशभर में इंटक संगठन को मजबूती प्रदान की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“ददई दुबे जी का जाना मजदूर आंदोलन की अपूरणीय क्षति है। वे हमारे लिए पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
प्रदेश इंटक कार्यालय रायपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।















