छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान संभाल सकते हैं शिवराज सिंह चौहान, ओबीसी वोट बैंक साधने की तैयारी

Must Read

रायपुर, 12 जुलाई:
छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा फेरबदल संभव है। तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान को छत्तीसगढ़ बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ज़ोरों पर है। विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी हाईकमान इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

यह कदम खास तौर पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान स्वयं ओबीसी वर्ग से आते हैं और लंबे समय तक जनप्रिय नेता के तौर पर उनकी पहचान रही है। छत्तीसगढ़ में भी ओबीसी मतदाता एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं, ऐसे में पार्टी उन्हें साधने की पूरी कोशिश कर रही है।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी छत्तीसगढ़ में एक मज़बूत और भरोसेमंद चेहरा तलाश रही थी, और शिवराज सिंह चौहान इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं। उनकी संगठन क्षमता और अनुभव छत्तीसगढ़ बीजेपी को मजबूती देने में सहायक साबित हो सकते हैं।

मनीष जायसवाल की खास रिपोर्ट

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This