कोरबा : कौन बनेगा भाजपा का जिलाध्यक्ष?, चल रही संगठन चुनाव की कवायद

Must Read

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी की संगठन चुनाव की कवायद शुरू हो चुकी है। जिला अध्यक्ष तथा भाजपा के 19 मंडलों में अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। चुंकि भाजपा राज्य की सत्ता में है, इसलिए जिला एवं मंडल अध्यक्ष बनने वालों की फेहरिस्त लंबी है।

वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर डा. राजीव सिंह आसीन हैं। उनका स्थान लेने के लिए कई दावेदार हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेतागण अपने गुडविल वाले शख्स को इस पर पद बिठाने में की फिराक में हैं। चर्चा में कुछेक नाम हैं जिनकी दावेदारी भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए मजबूत मानी जा रही है। इनमें गोपाल मोदी, संजय भावनानी, मनोज शर्मा जैसे नाम सम्मिलित हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष रहे जोगेश लांबा, अशोक चावलानी जैसे सीनियर नेता भी इस पद के प्रति रूचि दिखा रहे हैं। जिलाध्यक्ष के पहले भाजपा के 19 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। मंडल अध्यक्ष बनने वालों की सूची भी लंबी है। बताया जा रहा है कि 15 दिसम्बर तक संगठन का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अब बना “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल”----00----मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के...

More Articles Like This