कोलकाता में नहीं थम रही महिलाओं से दरिंदगी,जेल में बंद पति को छुड़वाने का झांसा देकर लूटी अस्मत

Must Read

कोलकाता। जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में कोलकाता के वाटगंज इलाके से पुलिस ने एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। महिला ने कुछ दिन पहले कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

उसमें महिला ने आरोप लगाया कि जेल में बंद उसके पति को छुड़वाने के नाम पर सैन्यकर्मी ने उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म किया। साथ ही पैसे भी ऐंठ लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित सैन्यकर्मी वर्तमान में असम में कार्यरत है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका पति इस समय एक मामले में आरोपी के तौर पर जेल में है। उसका आरोप है कि पति को जमानत दिलाने के नाम पर आरोपी कई बार उसे अलग-अलग जगहों पर भी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This