कोरबा में सुरों के बादशाह मोहम्मद रफ़ी को दी जाएगी सुरमयी श्रद्धांजलि

Must Read

कोरबा। सुरों के शहंशाह स्व. मोहम्मद रफ़ी जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कोरबा जिले के कलाकारों द्वारा एक भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2025 को सायं 4 बजे से गीताांजलि भवन सभागार, कोरबा (छ.ग.) में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत मुख्य अतिथि होंगी। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सोनू भाटिया द्वारा किया जा रहा है।

इस सुरमयी संध्या में कोरबा जिले के जाने-माने कलाकार मोहम्मद रफ़ी जी के अमर गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों के लिए कई यादगार प्रस्तुतियाँ होने की संभावना है।

संपर्क:
मो. 96175 77777

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This