धमतरी के पुलिसकर्मियों के लिए हुआ लिखित आदेश जारी, हेलमेट पहनना अनिवार्य…

Must Read

धमतरी,31जुलाई  पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण एवं अनुकरणीय पहल करते हुए लिखित आदेश जारी कर निर्देशित किया गया है कि एसपी कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें। एसपी परिहार ने कहा कि “पुलिस विभाग न केवल कानून का पालन कराता है, बल्कि स्वयं भी आचरण में अनुशासन एवं उदाहरण प्रस्तुत करना आवश्यक है।

हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण का नियमित उपयोग हमारे जीवन की रक्षा कर सकता है, इसलिए यह अब प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं के लिए यह सुरक्षा कवच अपनाए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है जितनी आम नागरिकों की। हेलमेट का उपयोग महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सतर्कता और सजगता का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त, एसपी. धमतरी ने जिले के अन्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपेक्षा की है कि वे भी दोपहिया वाहन संचालन के दौरान हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हो और अनुशासित नागरिक व्यवहार को बल मिले।

इस निर्णय का उद्देश्य केवल औपचारिक आदेश जारी करना नहीं है, बल्कि एक सुदृढ़ और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है, जिसमें अनुशासन, सुरक्षा एवं जन-जागरूकता प्रमुख बिंदु हों। यह पहल न केवल विभागीय अनुशासन को सशक्त बनाएगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This