चक्रवाती तूफान फेंगल का असर हल्की बूंदाबांदी के साथ अब ऐसा रहेगा मौसम….।

Must Read

रायपुर : ठण्ड में हल्की बढ़ोत्तरी के बीच अचानक चक्रवाती तूफान फेंगल का छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों पर असर देखने को मिला है। कहीं – कहीं ठंड बढ़ गई है, तो कहीं आसमान में बादलों का डेरा होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने कोे मिली है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। राजधानी में शनिवार शाम को और रविवार सुबह को हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

राजनांदगांव में चक्रवाती तूफान फेंगल ने ठंड पर ब्रेक लगा दिया है। दो दिनों से बादलों के बीच सर्द हवा से वातावरण सुहाना भले ही बना हुआ है, लेकिन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के चलते मौसम से ठंडक कम हो गई है। अभी अगले दो दिनों में दिन के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि संभावित बताई जा रही है। जिससे राजनांदगांव में ठण्ड में बड़ा बदलाव होने की संभावना बनी हुई है।

साथ ही अगले चार दिनों में हल्की वर्षा की सम्भावना भी जताई गई है। यानी दिसंबर का पहला सप्ताह ठंड का प्रभाव कमजोर रह सकता है। मौसम में देर से आई अनुकूलता पर चक्रवाती तूफान फेंगल ने पानी फेर दिया है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की वृद्धि दर्ज हो चुकी है। इसका प्रभाव न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा है। लगभग 11 डिग्री से अब यह 13 से भी अधिक पर जा पहुंचा है।

डोंगरगढ़ के आस-पास के क्षेत्रों में दिनभर बदली छाई रही, और मौसम सुहाना बना रहा, वहीँ रात को यहाँ तापमान में कमी देखि गई। साथ ही अब खरीफ फसलों में धान की कटाई तो लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन दलहन व तिलहन फसल तैयार हो रही है। वहीँ एक तरफ अरहर के पौधों में फूल भी लगने लगे हैं। बदली-बारिश से इसके झड़ने की आशंका है। साथ ही लाख-लाखड़ी, मसूर व अन्य फसलों को भी खराब मौसम हानि पहुंचा सकता है। हालांकि गेंहू की खेती के लिए इस मौसम को अनुकूल माना जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसका असर धमतरी जिले में भी दिखा। यहाँ पूरे दिन आसमान बादल से ढका रहा और ठिठुरन व ठंड के बीच शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई है, जिसने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी है। वहीं ठिठुरन वाले इस मौसम ने हर वर्ग को कंपकंपा दिया। छोटे से बड़ों सभी ने दिनभर गर्म कपड़ा नहीं उतारा। 30 नवंबर की अलसुबह से मौसम बदल गया था। कुछ जगहों पर कोहरा छाने के साथ बादल वाला मौसम शुरू हो गया। निर्धारित समय तक सूर्य नहीं उगा, तो खराब मौसम की जानकारी लोगों को हो गई।

दुर्ग-भिलाई सहित जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदला रहा। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवा भी चलती रही। ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिनभर ठिठुरन का अहसास भी होता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे।शुक्रवार रात से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। शनिवार को दिन की शुरुआत आसमान पर छाए बादलों के साथ हुई। बिलासपुर और आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम में हल्का बदलाव देखा गया है। सब तरफ बादल छाये हुये है।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य विभाग अलर्ट प्रदेश मे एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर डेयरी और होटलो की बढी निगरानी

बालोद ,06अगस्त । प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बालोद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर...

More Articles Like This