सावन उत्सव की धूम: जिला कोरबा में छत्तीसगढ़ कलार महासभा महिला इकाई ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

Must Read

कोरबा। सावन के पावन माह में जिला कोरबा की मातृशक्तियों ने छत्तीसगढ़ कलार महासभा के बैनर तले सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्थानीय सहस्रबाहु सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्रबाहु की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चला, जिसमें महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य, भजन और झूला झूलने जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से उत्सव को जीवंत बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में विशेष रूप से सरस्वती, रेखा, शशिकला, ज्योति, रश्मि, प्रीति, रामबाई, सुनीता, माधुरी, रामकुमारी, नेहा, यामिनी, हेमा समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कुसुम उर्फ़ कुसुम जयसवाल और सचिव सुप्रिया जयसवाल ने किया।

सभी प्रतिभागी महिलाओं को सावन सम्मान से नवाजा गया और कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This