कोरबा की बेटियों ने राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव में जीता प्रथम स्थान…

Must Read

कोरबा,05अगस्त । कृष्णा पब्लिक स्कूल कमल विहार और कृष्णा ललित कला महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव 2025 में कोरबा की दो बेटियों ने प्रथम स्थान हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है।

जमनीपाली कोरबा की कत्थक नृत्यांगना समृद्धि शर्मा ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उनकी छोटी बहन ध्रुविका शर्मा ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। यह दोनों बच्चे पहले भी राजनांदगांव, भिलाई और पुणे में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर चुके हैं।

समृद्धि केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है, जबकि ध्रुविका केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में कक्षा पहली की छात्रा है। दोनों ने उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति देते हुए केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ कोरबा नगर को भी गौरवान्वित किया है।

दोनों नृत्यांगनाएं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक और नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव से नृत्य की बारीकियां सीख रही हैं। समृद्धि और ध्रुविका पुष्प पल्लव कॉलोनी लाटा निवासी सुचिता शर्मा और प्रदीप शर्मा की सुपुत्रियां हैं।

- Advertisement -
Latest News

🔴🚔 बड़ी खबर | थाना उरगा पुलिस की दोहरी कार्रवाई 🚔🔴देखिए विडिओ

🟥 नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में POCSO एक्ट का आरोपी गिरफ्तार🟨 8 लीटर कच्ची महुआ शराब...

More Articles Like This