Sunday, February 15, 2026

भू-विस्थापित किसान संघ का धरना, 5 सूत्रीय मांगों पर प्रबंधन ने 4 पर जताई 

Must Read

कोरबा। कोयलाधानी भू-विस्थापित किसान संघ के बैनर तले दीपका में 5 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से एसईसीएल दीपका महाप्रबंधक कार्यालय के सामने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने 10 प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में भू-विस्थापितों की मांगों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें प्रबंधन ने चार मांगों पर लिखित सहमति जताई, जबकि पांचवीं मांग (PAPs) पर मुख्यालय प्रबंधन से चर्चा की बात कही। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

भू-विस्थापितों की प्रमुख मांगें:

भू-विस्थापितों के आश्रितों और प्रभावितों को उनकी योग्यता के आधार पर वैकल्पिक रोजगार प्रदान किया जाए।

दीपका क्षेत्र में कार्यरत सभी ठेका कंपनियों में सत्यापन समिति की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से लागू हो।

सत्यापन समिति की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और नामांकित व्यक्तियों की विस्तृत सूची सार्वजनिक हो।

वैकल्पिक रोजगार के सत्यापन में मिशल बंदोबस्त मतदाता सूची को शामिल किया जाए।

प्रत्येक 5 लाख रुपये के ठेके को 50 लाख रुपये मासिक कार्य में (PAPs) ठेका प्रणाली में अनिवार्य किया जाए, और स्थाई रोजगार से वंचित उम्मीदवारों को 100% प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में कोयलाधानी भू-विस्थापित किसान संघ के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश उईके, प्रकाश कोर्राम, हेमंत नेटी, प्रमोद कौशिक, मुड़ापार जनपद सदस्य भुनेश्वर टेकाम, GGP महिला मोर्चा अध्यक्ष रामप्यारी ध्रुव, रमा देवी, मधु मालती कोर्राम, और शनि सिंह शामिल थे। एसईसीएल दीपका प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र कुमार दुबे, आशीष अग्रवाल, मधुप कुमार (L&R), और अनिल पाटले उपस्थित थे।

संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में 70% से अधिक बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय और भू-विस्थापितों की हिस्सेदारी केवल 30% है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन और दलालों द्वारा हजारों आवेदनों के साथ लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी आवेदनों की जांच हो और सूची सार्वजनिक की जाए। गजेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि लिखित आश्वासन के बावजूद प्रबंधन अड़ियल रवैया अपनाता है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

आंदोलन में भागीरथी यादव, अशोक यादव, राजेंद्र सिदार, सत्यनारायण मरावी, खेम साहू, अजय यादव, बसंत चंद्राकर, छोटे लाल, रोहित कश्यप, जितेंद्र साहू, हेमंत रामरतन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This