CG liquor scam: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ी , ED की कस्टोडियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर जेल भेजा गया है। उनकी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई है। ईडी का कहना है कि जांच में नए तथ्य सामने आए हैं और इन पर पूछताछ जरूरी है। हालांकि अदालत में कंडोलेंस होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस आवेदन पर सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This