लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर: मिनीमाता बांगो बांध के 4 गेट खोले गए, हसदेव में छोड़ा जा रहा 32 हजार क्यूसेक पानी

Must Read

कोरबा।   कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बुधवार दोपहर 2 बजे तक 358.10 मीटर दर्ज किया गया। यह बांध की कुल क्षमता का लगभग 90.71 प्रतिशत है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने पर मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा के बाद दोपहर 2:40 बजे बांध के चार गेट खोले गए।

बांध प्रबंधन के अनुसार:-
गेट नंबर 4 : 0.50 मीटर खोला गया, जिससे 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
गेट नंबर 5 : 1.50 मीटर खोला गया, जिससे 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
गेट नंबर 6 : 1.50 मीटर खोला गया, जिससे 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
गेट नंबर 8 : 0.50 मीटर खोला गया, जिससे 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इस प्रकार कुल 23,420 क्यूसेक पानी गेटों से छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पावर प्लांट हाइड्रेल से भी 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल मिलाकर 32,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

यह जानकारी कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र नीखरा, बांगो बांध माचाडोली, कोरबा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि मौसम और वर्षा की स्थिति को देखते हुए जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नदी किनारे के लोगों को सतर्क रहने की अपील
गेट खोले जाने के बाद हसदेव नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा भी अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

- Advertisement -
Latest News

तेंदूभांठा में निर्माणाधीन एनिकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देशकोरबा 14 अप्रैल 2026/पाली विकासखण्ड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग...

More Articles Like This