कोरबा के वार्ड 01 राम सागर पारा में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त – जनता ने खुद उठाया जिम्मेदारी का भार! 

Must Read

कोरबा जिले के वार्ड नंबर 01 राम सागर पारा में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। नालियां वर्षों से गंदगी से भरकर जाम पड़ी हैं, जिससे जलभराव व मच्छरजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, कई स्थानों पर नाली के ऊपर बनी सीसी रोड टूट-फूट कर बुरी तरह जर्जर स्थिति में आ चुकी है।जे.बी न्यूज संचालक मनीष जायसवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार इस पर आवाज उठाई गई है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की उदासीनता से तंग आकर अपनी जेब से खर्च करके नालियों की सफाई करवाई है। जनहित की अनदेखी पर लोगों में गहरा रोष है। एक स्थानीय निवासी ने बताया,

“सरकार और प्रशासन केवल कागजों में ही सफाई अभियान चलाते हैं, जबकि यहां की हालत भयावह है। अगर हमारा खुद का योगदान नहीं होता तो गंदगी में ही जीना पड़ता।”

प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हैं, जबकि नागरिक अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा की चिंता में हैं। मोहल्ले की महिलाएं व बुजुर्ग विशेष रूप से पानी में जमे मच्छरों से उत्पन्न बीमारियों से डर रहे हैं।

स्थानीय समाजसेवी भी इस समस्या पर आवाज उठा रहे हैं और शासन प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है –

“यह समय प्रशासन की जवाबदेही साबित करने का है, न कि सिर्फ वादाखिलाफी करने का।”

👉 यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

हरदीबाजार/कोरबा। हरदीबाजार स्थित अस्थाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान ग्राम पंचायत रेकी निवासी 60 वर्षीय भगा बाई...

More Articles Like This