सरकार व लोगों की इच्छा शक्ति से तय होते हैं विकास के पैमानेः विनय पाठक

Must Read

कोरबा 13 सितंबर। थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉक्टर विनय पाठक ने कहा है कि सरकार के साथ-साथ लोगों की इच्छा शक्ति होने से कोई भी क्षेत्र विकास के मामले में आगे बढ़ता है और ऐसा करने से उसे कोई नहीं रोक सकता। छत्तीसगढ़ में समग्र विकास की जो तस्वीर बनी हुई है उसके पीछे इस प्रकार के फैक्टर का अपना विशेष योगदान रहा है।

डॉ पाठक मुख्य अतिथि के रूप में एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे जिसका आयोजन शासकीय ग्रामीण भारती विद्यापीठ कॉलेज हरदी बाजार ने किया। छत्तीसगढ़ राज्य के 25वर्ष अतीत वर्तमान और कालांतर के विषय में आयोजित रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में यह संगोष्ठी रखी गई। श्री पाठक ने इस अवसर पर कहा की इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा बहुत सारे ऐसे विषय होते हैं जिन पर भी काम करना होता है । आज इस प्रदेश की प्रगति देखकर मालूम होता है कि इतने वर्षों में अच्छे काम हुए हैं और भविष्य के लिए भी काफी अच्छी संभावना है। कार्यक्रम की अध्क्षता डॉक्टर राघवेंद्र दुबे प्रांतीय अध्यक्ष तुलसी साहित्य प्रकाशन अकादमिक बिलासपुर ने की।

विशिष्ट अतिथि बोधराम कंवर पूर्व विधायक व संस्थापक महाविद्यालय हरदी बाजार तथा ज्योतिनंद दुबे पूर्व राज्य खाद्य आयोग थे। डॉक्टर गजेंद्र तिवारी , अजय दुबे शिक्षाविद के द्वारा भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे गए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्या के अलग जगाने और इसके विस्तार के लिए बीते वर्षों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इससे पहले अतिथियों के द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा अर्चना के साथ संगोष्ठी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बबलू राठौर सांसद प्रतिनिधि एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल पांडे सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

नगर निगम कोरबा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग 915 करोड़ रुपये के बजट पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कड़ी प्रतिक्रिया

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का लगभग 915 करोड़ रुपये का बजट पूरी तरह से भ्रामक, जनविरोधी...

More Articles Like This