सुकमा। जिले के करही गाँव में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान ग्रामीणों के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर शराब का सेवन किया था।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। इस मामले में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोगों ने शासन-प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।















