कोरबा से बड़ी खबर
कांग्रेस की मशाल यात्रा में आज कोरबा जिले में कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
मंच से संबोधित करते हुए सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की जनता की परेशानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार ने बिजली के रेट में भारी बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर बोझ डाल दिया है। महंगाई के दौर में जनता पहले से ही परेशान है और अब बिजली बिल ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। मशाल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा शासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
👉 मशाल यात्रा में भारी भीड़ और जोश देखने को मिला, जिससे कोरबा की राजनीति में नई हलचल मच गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार देर रात को कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत निकाली गई मशाल रैली में भाग लिया। उनकी मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया।

केंद्र और आयोग पर निशाना
रैली के मंच से पायलट ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने उतार-चढ़ाव बहुत देखे हैं, लेकिन अगर जनता के हक-अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।”
भारी भीड़ और उत्साह
रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। निहारिका स्थित सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक निकली मशाल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए “वोट चोर-गद्दी छोड़ो” के नारे लगाते आगे बढ़े।
पूरे मार्ग पर मशालों की रोशनी और गूंजते नारों ने माहौल को गर्मा दिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस रैली ने कोरबा ही नहीं, पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल को नई दिशा दी है।















