कोरबा: शराब भट्ठियों में मनमानी, बंद होने के बाद भी बेचा जा रहा शराबJB News Korba | संवाददाता: मनीष जायसवाल,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा: शराब भट्ठियों में मनमानी, बंद होने के बाद भी बेचा जा रहा शराब
JB News Korba | संवाददाता: मनीष जायसवाल

कोरबा। जिले की देसी शराब भट्ठियों में लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्राहकों की शिकायत है कि भट्ठियों पर रात 10 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बेची जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कोरबा की देसी शराब भट्टी में सुपरवाइजर संजय कुर्रे और अविनाश वर्मा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि ये दोनों सुपरवाइजर दादागिरी करते हुए मनमाने रेट पर शराब बेचते हैं और दुकान बंद होने के बाद भी शराब उपलब्ध कराते हैं।

ग्राहकों का आरोप है कि भट्ठियों पर आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बरहमपुर भट्टी का भी यही हाल है, जहां रात 10 बजे दुकान बंद होने का समय तय है, लेकिन यहां 10:20 बजे तक शराब बेची जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि नियमों का पालन हो और ग्राहकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -
Latest News

कबाड़ी के पास मिले 5 जिंदा कारतूस और पिस्टल:कोरबा में कबाड़ की गाड़ी से बरामद हुए हथियार, आर्म्स एक्ट में केस,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के बीच हथियार मिलने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी...

More Articles Like This