कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर किनारे काम कर रही जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में जा गिरी।

Must Read

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिवर्स लेते वक्त जेसीबी दोबारा पलट गई और नहर में समा गई। इस दौरान चालक और उसके साथ मौजूद युवक पानी के तेज बहाव में बह गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

लापता लोगों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

बताया जा रहा है कि जेसीबी वाहन भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार का है। पुलिस फिलहाल वाहन मालिक और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। नहर में गिरे वाहन को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है, वहीं लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम भी जुटी हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This