CG Politics : भूपेश बघेल का भाजपा पर कटाक्ष: बोले- ननकीराम कंवर जैसे वरिष्ठ नेता की स्थिति देखिए, अब धरने की नौबत आ गई

Must Read

CG Politics : रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा कटाक्ष किया है। रायपुर से पटना रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, “भाजपा नेता अक्सर कांग्रेस पर बड़ी-बड़ी टिप्पणियां करते हैं, अब देखिए उनके ही वरिष्ठ नेता की क्या स्थिति हो गई है।”

CG Politics : बघेल ने याद दिलाया कि पहले एक कार्यक्रम में राज्यपाल और कलेक्टर कुर्सी पर बैठे थे जबकि ननकीराम कंवर खड़े हुए थे। अब वे पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना देंगे। भूपेश बघेल ने कहा कि अब देखना होगा कि भाजपा सरकार अपने वरिष्ठ नेता के इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

CG Politics : जीएसटी 2.0 और महंगाई पर केंद्र को घेरा

CG Politics : भूपेश बघेल ने 22 सितंबर से लागू हुए **GST 2.0** को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “गलत जीएसटी लगाकर देश को आठ साल तक लूटा गया। आम जनता की आय घटी है। अब जब हालात बिगड़ चुके हैं तो सरकार कह रही है कि महंगाई कम हो रही है। वही पुराने भाषण फिर से दोहराए जा रहे हैं।”

CG Politics : बीफ निर्यात पर भी किया हमला

CG Politics : बिहार में गौ हत्या और गौ तस्करी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर बघेल ने कहा, “2014 में भारत बीफ निर्यात में 9वें नंबर पर था, अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भाजपा गौ माता के नाम पर वोट मांगती है और बीफ निर्यात करने वालों से नोट लेती है। ये दोहरा चरित्र है।”

CG Politics : CWC की पटना बैठक को बताया ऐतिहासिक

CG Politics : पटना में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की विस्तारित बैठक को लेकर बघेल ने कहा कि “आजादी के बाद पहली बार CWC की बैठक बिहार में हो रही है। यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बैठक है, खासकर उस वक्त जब बिहार में चुनाव करीब हैं और वोट चोरी जैसे मुद्दे पर राहुल गांधी देशव्यापी अभियान चला चुके हैं। भूपेश बघेल के साथ इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी शामिल होंगे।

- Advertisement -
Latest News

IPS Bhavana Gupta : बड़ा प्रशासनिक अपडेट…! बलौदाबाजार की SP भावना गुप्ता 117 दिनों की छुट्टी पर…OP शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार…यहां जानें वजह

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल। IPS Bhavana Gupta : बलौदाबाजार जिले की पुलिस व्यवस्था में अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले की...

More Articles Like This