कोरबा। शहर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्कूल बसों और मैजिक वाहनों में बिना किसी सुरक्षा मानक के बच्चों को भरा जा रहा है। सफेद रंग की स्कूल मैजिक गाड़ियों में न तो सुरक्षा जाली लगाई गई है और न ही निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है। इस लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कई छोटे वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे हैं, मानो यातायात नियमों का कोई डर ही न हो। इस पूरे खेल को लेकर शहर में “वाहन माफिया राज” की चर्चाएं तेज हैं।
आरोप है कि चालक भी खुलेआम धमकी देने से पीछे नहीं हटते। वहीं, यातायात विभाग और जिला आरटीओ अधिकारी अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।
जनता ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल सख्त कार्रवाई करें, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य हो।
JB News Korba
Manish Jaiswal JB















