कोरबा से बड़ी खबर – रावण दहन और दुर्गा उत्सव का भव्य आयोजन

Must Read

कोरबा। विजयादशमी और दुर्गा पूजा पर्व को लेकर कोरबा में इस बार भी भव्य आयोजन देखने को मिला। परंपरा के अनुसार हर साल की तरह इस वर्ष भी रावण दहन का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

शहर में आकर्षक दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें कोसाबड़ी फेस-1 का पंडाल और यहां स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।



सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांडिया रास का आयोजन विशेष रूप से लोगों को लुभा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि यहां लगातार 34 सालों से दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो शहर की धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है।

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

लोगों का कहना है कि कोरबा की दुर्गा पूजा और रावण दहन की भव्यता हर साल देखने लायक होती है, और यही वजह है कि यहां हजारों की भीड़ उमड़ती है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों की पदस्थापना, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, सभी नए न्यायिक अधिकारियों को 29 अगस्त तक कार्यभार संभालने के निर्देशबिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

More Articles Like This