Korba: लाल मैदान में गरजेगा 120 फीट का रावण, गगनभेदी धमाकों के साथ होगा दहन

Must Read

कोरबा, 02 अक्टूबर 2025। कोरबा जिले का ऐतिहासिक लाल मैदान इस बार भी भव्य दशहरा उत्सव का गवाह बनेगा। यहां 120 फीट ऊंचे रावण का विशालकाय पुतला तैयार किया गया है, जिसमें सिर्फ रावण का कद ही 112 फीट है।

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि दशहरा उत्सव सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिसमें सभी को मिलकर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति के कारीगरों और कर्मचारियों ने पुतले को बुधवार दोपहर लाल मैदान पर खड़ा कर दिया है।

दशहरा के दिन गुरुवार को रावण अपने दस सिरों को घुमाते हुए, लाल आंखें दिखाते हुए और अट्टहास करते हुए नजर आएगा। आयोजन समिति के अनुसार रात 8 बजे से आसमानी आतिशबाजी और लेजर शो मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके बाद रावण दहन के साथ उत्सव चरम पर पहुंचेगा।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This