Korba Breaking- कोरबा में दर्दनाक हादसा- भाई को बचाते हुए युवक डैम में डूबा, दो दिन से लापता…

Must Read

दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार एनीकेट डैम में शुक्रवार 3 अक्टूबर की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी पवन सिंह (युवक) अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पहुंचा था। इसी दौरान नहाते वक्त उसका बड़ा भाई श्याम सिंह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख पवन ने बिना एक पल गंवाए पानी में छलांग लगा दी और श्याम सिंह को बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। हादसे के बाद से ही क्षेत्र में माहौल गमगीन है।सूचना मिलने पर नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लगातार दो दिन बीत जाने के बाद भी पवन सिंह का कोई सुराग नहीं मिल सका है। टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सतर्कता अपील– प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, नाले और डैम जैसी जलाशयों के पास सावधानी बरतें। बिना सुरक्षा इंतज़ाम के पानी में उतरना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

- Advertisement -
Latest News

धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना, हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की दीदियां

स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी राखियां और बढ़ाया महिलाओं का उत्साहकोरबा। आत्मनिर्भरता...

More Articles Like This