गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा निकली,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। आज नगर में गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में भव्य ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक परिधान में शामिल हुए।

महिलाओं ने सफेद वेशभूषा और केसरिया दुपट्टे पहनकर यात्रा में विशेष सहभागिता निभाई। गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में नगर कीर्तन की शुरुआत की गई, जिसमें पंच प्यारों की अगुवाई रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा पंडाल और जलपान की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का आयोजन हिन्द दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी शताब्दी समारोह समिति, कोरबा द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान और उनके मानवता, धर्म और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर श्रद्धा अर्पित की और सेवा में भाग लिया। यात्रा के दौरान “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल!” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सिख समाज के श्रद्धालु पुरुष व महिलाएं नगर कीर्तन में शामिल होते हुए।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This