Raipur Breaking : ड्यूटी पर तैनात गार्ड का मर्डर, शराब नहीं मिलेगा बोलने पर लोहे की रॉड से मार डाला; हत्या के बाद भागा आरोपी

Must Read

रायपुर, 11 अक्टूबर I राजधानी रायपुर में ड्युटी पर तैनात एक गार्ड का मर्डर हुआ है। मृतक संदीप पटेल खम्हारडीह में गार्ड के तौर पर तैनात था। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को रात साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने आया था। गार्ड ने जब शराब दुकान बंद होने की बात कही तो उसे लोहे की रॉड से मार डाला।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले तो विवाद किया फिर वहां से चला गया। रात सवा 11 बजे अपने साथ रॉड लेकर आया। पुलिस के मुताबिक, करीब साढ़े 11 बजे आरोपी ने संदीप का मर्डर किया और वहां से भाग गया।

दुकान बंद हो गई बोलने पर मारा
बताया जा रहा है, शराब दुकान 10 बजे बंद हो गई थी। आरोपी साढ़े बजे शराब लेने पहुंचा था। शराब नहीं मिलेगा बोलने पर गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, संदीप पटेल (35 साल) बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी का रहने वाला था। हाल ही में वह मोवा पंडरी में रह रहा था।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩 JB NEWS KORBA | बड़ी खबर 🟩🚨 गरबा की आड़ में विवादित रील, पुलिस का बड़ा एक्शन,देखिए विडिओ

बिलासपुर 🔥 5 युवतियों समेत 9 लोग गिरफ्तार!📹 गरबा के नाम पर बनाई गई विवादित रील के मामले में...

More Articles Like This