नगर निगम चुनाव :- वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दावेदारों की रहेगी लंबी सूची,

Must Read

कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है ऐसे में वार्ड के ही किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इनके निर्दलीय चुनाव लडने के ऐलान से राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी को शिकस्त मिल सकती है।

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है। अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर से अजय अग्रवाल के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। अजय अग्रवाल छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं, वर्षों से क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने का निश्चित ही फायदा अजय अग्रवाल को मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोगों ने दोनों पार्टियों के पार्षदों की कार्यशैली देखी है वार्ड में जिस तरीके का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है जिसका लोगों को काफी मलाल है, इस बार वार्ड के लोग बदलाव का मन बनाकर रखे हुए हैं जो निगम चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखेगा, अगर जनता मौका देती है तो वार्ड के विकास में किसी प्रकार का कोई कसर नहीं रखा जाएगा

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अब बना “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल”----00----मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के...

More Articles Like This