Saturday, February 14, 2026

हत्यारा कुलदीप साहू का आशियाना ध्वस्त, सूरजपुर में दिया था जघन्य वारदात को अंजाम

Must Read

सूरजपुर : जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है। उसके एक साथ तीन मकान को जमींदोज किया गय़ा है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी। 13 दिन पहले नगरपालिका ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया था।

दरअसल, सूरजपुर में 13 अक्टूबर की रात हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था। हत्या के केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नगर पालिका सूरजपुर ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घरों और दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस 13 दिन पहले चस्पा किया था। कार्रवाई के दायरे में 150 डिसमिल जमीन पर बने आवासीय भवन और अहाता शामिल हैं। अब खबर आई है कि उनके तीन अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

बिना डॉक्टर वाला अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन

मुंगेली l जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं वैधानिक प्रावधानों के पालन को सुनिश्चित करने जिला प्रशासन ने...

More Articles Like This