कोरबा में कोयला खदान हादसा: चलती ट्रेन से टकराया लोडर, ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Must Read

कोरबा।   कोरबा जिले की एसईसीएल गेवरा परियोजना में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। रेलवे साइडिंग क्षेत्र में कोयला लोडिंग के दौरान एक लोडर ट्रेन से टकरा गया जिससे ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार निजी कंपनी एम/एस एसीबी का ऑपरेटर मालगाड़ी के डिब्बों में कोयला भरने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन अचानक मूव होने लगी और लोडर उसके सामने आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही दब गया।

यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही गेवरा प्रबंधन और सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सहकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए रेलवे साइडिंग क्षेत्र में बेहतर सिग्नल और सतर्कता उपायों की मांग की है। वहीं परियोजना प्रबंधन ने दुर्घटना की जांच कराने की घोषणा की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This