क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस रायपुर में संपन्न पावर सिटी के तीन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

Must Read

कोरबा। लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने के साथ अपने अनुभवों का लाभ लोगों को देने वाले छत्तीसगढ़ के सताधिक चिकित्सकों को राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इनमें कोरबा के डॉ. एसके पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी और डॉ. संजय पांडेय भी सम्मानित हुए। विधानसभाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने उनका सम्मान किया।
क्रिटिकॉन क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन 25-26 अक्टूबर को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की ओर से किया गया। यहां देश और दुनिया के कुछ प्रतिष्ठित डॉक्टर विशेषज्ञों की भूमिका में थे। छत्तीसगढ़ के पांच संभागों से विशिष्ट सेवा के लिए चिकित्सक आमंत्रित किये गए। उन्हें दीर्घसेवा सम्मान दिया गया। इस दौरान माना गया कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों और इनमें भी जटिल प्रकरणों के बेहतर समाधान को लेकर जो चिकित्सक काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी सेवाओं का मूल्यांकन करना तो बनता ही है। इसके जरिये उनकी सेवाओं की स्वीकार्यता को स्थापित भी करना है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि जो चिकित्सक अपने शहरों पर केंद्रित होकर उत्कृष्ठ कार्य कर रहे हैं, कम से कम उनके योगदान का मूल्यांकन संस्था और समाज को अवश्य करना चाहिए। इसके माध्यम से ना केवल उन्हें सम्मानित करना है बल्कि आम लोगों को यह भी संदेश देना है कि चिकित्सक की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

कोरबा शहर से 3 चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाना, और वह भी बड़े मंच पर कोरबा के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This