हर घर स्वदेशी, घर-घर आत्मनिर्भरता” के संकल्प के साथ रामपुर विधानसभा में भाजपा का भव्य सम्मेलन सम्पन्न
कोरबा। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में “आत्मनिर्भर भारत अभियान” इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज रामपुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सद्भावना भवन करतला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी और पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।


अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं है, बल्कि यह हमारे आत्मगौरव और स्वदेशी संस्कृति की पुनर्स्थापना का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया है, वह हर भारतीय के जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। जब हर घर में स्वदेशी अपनाया जाएगा, तब ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।” श्री गोपाल मोदी ने आगे कहा की “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत के इस जनआंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। हमारे किसान, कारीगर और युवा इस अभियान की सच्ची ताकत हैं। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि आज भारत दुनिया को नेतृत्व देने की स्थिति में है।”


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर,श्रीमती बृजमोती राठिया, श्रीमती अशोका बाई कंवर, श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, श्री अजय विश्वकर्मा, श्रीमती रेणुका राठिया, श्री नवदीप नंदा, श्री अजय चंद्रा, श्रीमती बृजमोती राठिया, श्रीमती अशोका बाई कंवर, श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत श्री टिकेश्वर राठिया, श्री आकाश सक्सेना समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















