नमामि हसदेव सेवा समिति: देव दीपावली पर हसदेव महाआरती और महायज्ञ का भव्य आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।  नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर हसदेव नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

​ प्रमुख कार्यक्रम विवरण

  • तिथि: 03 नवंबर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक।
  • स्थान: सर्वमंगला मंदिर हसदेव नदी तट (छ.ग.) कोरबा  में हसदेव महाआरती का आयोजन देव दीपावली 05 नवंबर 2025 को सायं 5 बजे से किया जाएगा।

तीन दिवसीय आयोजन का कार्यक्रम

विशेष आकर्षण

  • ​नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली के अवसर पर हसदेव नदी तट पर भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
  • 05 नवंबर 2025, बुधवार (कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली) को प्रातः 9 बजे से हवन पूर्णाहुति, सहस्रधारा, दीपदान, हसदेव माता को चुनरी चढ़ाया जाएगा।
  • ​इस दौरान सायं 5 बजे घाट को दीपों से सजाया जाएगा और श्रद्धालु दीपदान कर महाआरती से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
  • ​समिति ने समस्त नागरिकों से हसदेव महाआरती में सहभागी होकर पुण्यालाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

​ हस्ताक्षर अभियान एवं संकल्प सभा

​नदी को प्रदूषण मुक्त कराने और तट के सौंदर्यीकरण के लिए समिति द्वारा कुदमुराल पुल तक रिवर फ्रंट के निर्माण की मांग की जा रही है।

  • प्रथम चरण: 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।
  • दूसरे चरण (हस्ताक्षर महाअभियान): 5 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
- Advertisement -
Latest News

बस्तर में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त

जगदलपुर, 17 मई 2026/ बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर...

More Articles Like This