अमित बघेल को SC से फटकार, कहा-जुबान पर लगाम रखें, जहां-जहां केस वहां लेकर जाएगी पुलिस.. पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए

Must Read

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। 24 नवंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने साफ कर दिया कि जहां-जहां FIR दर्ज हुई है, आरोपी को वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।

अमित बघेल की ओर से दर्ज सभी एफआईआर को क्लब करने की मांग पर कोर्ट ने कहा, आप अपनी ज़ुबान संभालकर रखें। राज्य पुलिस आएगी, आपको अपने-अपने राज्यों में ले जाएगी। पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए। बता दें कि अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार है, उन पर 12 राज्यों में FIR दर्ज है।

Chhattisgarhiya Kranti Sena Amit Baghel: अमित बघेल के वकील की दलील- गुस्से में दिया था बयान

बघेल की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट ने न्यायालय में सुनवाई के दौरान कहा था कि बयान स्वीकार्य नहीं थे, लेकिन गुस्से में दिए गए थे और किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच FIR दर्ज हैं, इसलिए अन्य राज्यों के मामले वहीं ट्रांसफर कर दिए जाएं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दलील मानने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि वे इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी और आरोपी को हर राज्य में दर्ज FIR के तहत प्रक्रिया का सामना करना होगा।

Chhattisgarhiya Kranti Sena Amit Baghel: कई राज्यों में दर्जनभर से अधिक FIR

बता दें कि अमित बघेल के खिलाफ कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में दर्जनभर से अधिक FIR दर्ज हैं। विवादित बयान के बाद देशभर में सिंधी समाज ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। देश के कई शहरों में बघेल का पुतला फूंका गया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Chhattisgarhiya Kranti Sena Amit Baghel: क्या है मामला

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज और सिंघी समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। अमित ने कहा था कि कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या लबरा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This