सातवीं मंजिल से अचानक गिरा लिफ्ट, मचा हड़कंप! हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में 24 नवंबर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक लिफ्ट अचानक बेकाबू होकर सातवीं मंज़िल से नीचे जा गिरी। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरे हादसे का डरावना दृश्य साफ नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखता है कि दो महिलाएं सातवीं मंज़िल की ओर जा रही थीं। जैसे ही लिफ्ट ऊपर पहुंचती है और महिलाएं दरवाज़ा खोलने का प्रयास करती हैं, अचानक लिफ्ट तेज़ रफ्तार से नीचे की ओर गिर जाती है। घटना इतनी अचानक हुई कि पास से गुजर रहे लोग भी घबराकर दूर हट गए। गनीमत रही कि लिफ्ट में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद स्थानीय लोग बिल्डिंग प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि लिफ्ट की नियमित सर्विसिंग और सुरक्षा जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई। इससे पहले भी इलाके में लिफ्ट खराब होने की कई शिकायतें मिल चुकी थीं, लेकिन उसके बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

फिलहाल घटना के बाद अपार्टमेंट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This