कोरबा से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं की रवाना हुई बस, महापौर ने दिखाई हरी झंडी,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कोरबा नगर निगम द्वारा लगातार आम नागरिकों को रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में हर महीने इस धर्मयात्रा का सफल संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कोरबा नगर निगम द्वारा 35 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी यात्रियों को तिलक कर बस के माध्यम से भक्तिभाव के साथ रवाना किया गया।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ लगातार लोगों तक पहुँच रहा है। नगर निगम प्रयासरत है कि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना का लाभ उठाकर प्रभु रामलाल के दर्शन कर सकें। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस धर्मिक यात्रा से लोगों में आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।

— JB News, कोरबा (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर : Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This