कोरबा में भूपेश बघेल का पुतला दहन, सनातन विरोध के आरोपों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा में भूपेश बघेल का पुतला दहन, सनातन विरोध के आरोपों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
कोरबा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सनातन धर्म से जुड़े कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा, महिला मंडल, जिला अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।


यह प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें नरेंद्र देवांगन, महिला मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🗣️ गोपाल मोदी का बयान
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि
“कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार सनातन धर्म के खिलाफ उल्टे-सीधे बयान देते आ रहे हैं। भूपेश बघेल ने भी बार-बार सनातन आस्था को ठेस पहुँचाने का काम किया है। हिंदू समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। सनातन हमारी संस्कृति और पहचान है, इसके खिलाफ बोलने वालों को जवाब मिलेगा।”
🗣️ नरेंद्र देवांगन का बयान
भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन ने कहा कि
“भूपेश बघेल द्वारा सनातन पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और सनातन पर प्रहार करती रही है। भाजपा कार्यकर्ता यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सनातन धर्म का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
🔥 पुतला दहन कर जताया आक्रोश
कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस विरोधी नारे लगाए और सनातन धर्म के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह आक्रोशपूर्ण रहा।
📌 भाजपा की चेतावनी
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस और उसके नेता सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं करते, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: शराब के लिए दोस्त की बाइक बेची, गुस्से में दोस्त ने की बेरहमी से पिटाई, युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

कोरबा: शहर में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क...

More Articles Like This